RJD ने जारी किया घोषणा पत्र, कहा- गरीबी और बेरोजगारी दूर करना हमारी प्राथमिकता

punjabkesari.in Sunday, Nov 24, 2019 - 05:24 PM (IST)

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। इसी के चलते सभी राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना रिपोर्ट कार्ड पेश कर रही हैं। रविवार को जहां एक तरफ कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें पार्टी ने जनता से कई तरह के वादे किए।

जानकारी के अनुसार, रांची के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश राजद अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में लिखे हुए वादों को उन्होंने जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि हमारी सबसे पहली प्राथमिकता गरीबी हटाना और बेरोजगारी दूर करना है। इसके बाद महिला सशक्तिकरण पर ध्यान दिया जाएगा। बंजर जमीन को कृषि योग्य बनाकर किसानों को दी जाएगी।

वहीं पार्टी ने कहा कि अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक-आर्थिक स्तर को नई ऊंचाई तक ले जाया जाएगा। जल, जंगल और जमीन का संरक्षण की नीति बनाई जाएगी और सर्व धर्म समभाव की रक्षा की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static