घरवालों की गैर मौजूदगी में लुटेरों ने किया लाखों रुपयों और गहनों पर हाथ साफ

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2019 - 12:49 PM (IST)

जमशेदपुरः झारखंड के अलग-अलग राज्यों में आये दिन लूट और चोरी की वारदातें सामने आ रही है। वहीं एक बार फिर ऐसा ही एक मामला राज्य के जमशेदपुर जिले से सामने आया है। जहां लुटेरे एक घर से लाखों रुपये और गहने लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार यह घटना आजादनगर थाना क्षेत्र की है। एक खाली घर में चोरों ने लाखों रुपयों और गहनों की चोरी कर ली। उस समय घर में कोई नहीं था। सभी बाजार गए हुए थे। जब सारे घरवाले बाजार से वापस आए तब उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घटना का पता चलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घरवालों और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली, पर किसी को भी इस संदर्भ में अधिक जानकारी नहीं थी। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों ने चोरी के पीछे किसी की पुरानी दुश्मनी की शंका जताई है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरु कर दी है।
 

Ajay kumar