झारखंड में सूखाग्रस्त जिलों के लिए 49 करोड़ की सहायता राशि जारी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 20, 2018 - 01:00 PM (IST)

रांची: सर्वेक्षण के बाद झारखंड की रघुवर दास सरकार ने राज्य के 18 जिलों के 129 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। सूखाग्रस्त क्षेत्रों को 49 करोड़ रूपए की सहायता राशि जारी कर दी गई है। केंद्र सरकार को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

किसानों की मदद के उद्देश्य से 49 करोड़ रुपए प्रभावित जिलों में भेजे गए हैं। इस सहायता राशि को पीने के पानी और पशुओं के चारे के लिए भेजा गया है। इसकी जानकारी मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने दी।

सर्वेक्षण में प्राप्त आंकड़ो के अनुसार, झारखंड में 2018 में 72 प्रतिशत की औसत बारिश हुई। कुछ जगहों में 50 प्रतिशत से कम बारिश हुई। सूखे से सबसे प्रभावित जिले पाकुड़ और कोडरमा है जबकि रांची, खूंटी, गुमला, गढ़वा, लातेहार, दुमका, जामतारा, देवघर और अन्य जिलों में 50 प्रतिशत से ज्यादा लेकिन 75 प्रतिशत से कम बारिश हुई। कम वर्षा की वजह से राज्य में धान की बुआई भी कम हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static