कोरोना वायरसः चीन से झारखंड लौटे 4 लोगों के जांच के नमूने नेगेटिव

punjabkesari.in Tuesday, Feb 11, 2020 - 11:14 AM (IST)

 

रांचीः चीन में कोरोना वायरस से ग्रस्त प्रांत से हाल में रांची और जमशेदपुर लौटे 4 लोगों के नमूनों की जांच नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, रांची और जमशेदपुर में चीन से लौटे 2-2 लोगों के नमूने रांची के रिम्स, जमशेदपुर के एमजीएम और एनआईवी पुणे भेजे गए थे। जांच में सभी नमूने नेगेटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में चीन से कुल 19 लोग लौटे हैं, जिनमें सबसे अधिक 7 लोग गढ़वा में वापस आए हैं। जांच के बाद सभी को 28 दिन तक अपने घर में अकेले रहने को कहा गया है।

बता दें कि चीन में अब तक इस बीमारी से 908 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 40,000 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।

Nitika