Jharkhand Assembly Election 2019: सरयू राय ने राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू को सौंपा इस्तीफा

punjabkesari.in Friday, Dec 13, 2019 - 12:50 PM (IST)

रांचीः खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री सरयू राय ने शुक्रवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही उन्होंने औपचारिक तौर पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद सरयू राय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार के चुनावों में भाजपा 15 से भी कम सीटों पर जीत दर्ज कर पाएगी। सरयू राय ने कहा कि वे भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ रहे थे। ऐसे में इस्तीफा देना उनका नैतिक दायित्व था। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को ही उन्होंने फैक्स से इस्तीफा राजभवन को भेज दिया था जो शायद राज्यपाल को नहीं मिल पाया।

सरयू राय ने यह भी कहा कि अच्छा होता कि मुख्यमंत्री स्वयं उन्हें मंत्रिमंडल से निकाल देते।बता दें कि भाजपा से टिकट न मिलने पर सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर दूसरे चरण के तहत 7 दिसंबर को मतदान हो चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static