भारत बंद के मद्देनजर कई इलाकों में धारा 144 लागू, 58 कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को लिया हिरासत में

punjabkesari.in Monday, Sep 10, 2018 - 02:11 PM (IST)

रांचीः देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस के आहृवान पर विपक्षी दलों के द्वारा सोमवार को भारत बंद करवाया गया। भारत बंद का झारखंड में मिला-जुला असर देखने को मिला। 

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की ओर से बुलाए गए ‘भारत बंद’ को जबरदस्ती लागू करवाने के लिए झारखंड में सोमवार को पार्टी के 58 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस के आह्वान पर बुलाए गए भारत बंद को राज्य में  झामुमो, झाविमो, राजद सहित वामपंथी पार्टियों ने समर्थन किया। ऐसे में राज्य प्रशासन ने एहतियातन रांची में धारा 144 लगा दी है, जो रात 10 बजे तक लागू रहेगी। 

वहीं पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महता ने बताया कि जबरदस्ती बंद करवाने का प्रयास पर पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयेश रंजन पाठक सहित 58 कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को पुलिस के द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस की सुरक्षा में मालगाड़ी और यात्रा ट्रेनें चलाई जा रही है। रांची सहित राज्य के अधिकतर हिस्सों में यातायात सामान्य है। 

बता दें कि गढ़वा जिले को छोड़कर पाकुड़, जमशेदपुर, रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, गिरिडीह, लतेहार, पलामू, धनबाद और अन्य जिलों में सामान्य जीवन प्रभावित नहीं हुआ है। 

Nitika