छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले RIMS के सीनियर डॉक्टर ने कोर्ट में किया सरेंडर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2020 - 04:29 PM (IST)

रांची: कुछ दिन पहले रांची के मशहूर अस्पताल रिम्स में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने फर्स्ट ईयर की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया था। इसके बाद उस डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, उसने आज अदालत में सरेंडर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी डॉक्टर अरुण कुमार मौर्या ने न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह की अदालत में खुद को सरेंडर किया और अपने गुनाह को कबूल भी किया। इसके बाद अदालत ने आरोपी डॉक्टर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं इससे पहले रिम्स के अन्य डॉक्टरों ने आरोपी डॉक्टर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने लॉकडाउन का उल्लंघन कर पुलिस स्टेशन का घेराव किया जिसके बाद उन डॉक्टरों पर भी मामला दर्ज किया गया था।

बता दें कि एनेस्थेसिया विभाग की जूनियर डॉक्टर रात को रिम्स के कोविड वार्ड में ड्यूटी कर रही थी। इस दौरान आरोपी डॉक्टर ने जूनियर डॉक्टर से कहा कि रात काफी हो गई है। इसके कारण वह अब घर नहीं जाएगा। उसी के कमरे में रुक जाएगा लेकिन महिला डॉक्टर ने उसे अपने कमरे में रखने से इनकार कर दिया और सीनियर रेजीडेंट के लिए रिम्स के पेईंग वार्ड में एक कमरा बुक कर दिया। इसके बाद सीनियर रेजीडेंट बुक कराए गए कमरे में चला गया।

वहां से उसने फोन कर जूनियर डॉक्टर को बताया कि कमरे का एसी नहीं चल रहा है आकर चेक कर लो। अपने सीनियर का कहा मानते हुए जूनियर डॉक्टर उसके कमरे में देखने चली गई। वह एसी का प्लग लगा रही थी, उसी समय सीनियर रेजीडेंट ने कमरा अंदर से बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसके बाद वह बड़ी मुश्किल से धक्का देकर कमरे से बाहर निकल कर भागी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static