शिवराज सिंह चौहान आज पहुंचेंगे रांची, सदस्यता अभियान को देंगे गति

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2019 - 12:51 PM (IST)

रांची: भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान झारखंड में सदस्यता अभियान को गति देने के लिए शुक्रवार को रांची पहुंच रहे हैं। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान वे सदस्यता अभियान की समीक्षा भी करेंगे और बीजेपी के इस अभियान का हिस्सा भी बनेंगे। बीजेपी ने झारखंड में करीब 25 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12:30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहीं से नगड़ी प्रखंड के सपारोम पंचायत के जाजपुर गांव जाएंगे। यहां वे 5 आदिवासी परिवारों को बीजेपी की सदस्यता दिलाएंगे, आदिवासी परिवार के साथ भोजन भी करेंंगे। करीब 2 बजे नगड़ी के स्वर्णरेखा बैंक्वेट हाल में 400 खिलाडियों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। यहां वे जनसंघ काल के वरिष्ठ जनों को सम्मानित भी करेंगे। शाम 4:30 बजे प्रदेश पदाधिकारियों और जिला सदस्यता प्रभारियों के साथ सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे।

शिवराज सिंह चौहान शाम 6 बजे योगदा आश्रम में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे और देर शाम दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। बीजेपी के प्रदेश सदस्यता प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दावा किया कि अब तक राज्य में 5 हजार कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा, 6 जुलाई से प्रारंभ सदस्यता अभियान ने गति पकड़ ली है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर ऑनलाइन सदस्य बनाने में जुटे हुए हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी जिलों में सदस्यता अभियान के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस प्रशिक्षण में मंडल कोर कमेटी, मंडल सदस्यता प्रभारी, सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदीप वर्मा ने विश्वास जताया कि पार्टी अपने निर्धारित लक्ष्य को सुगमता से प्राप्त कर लेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News

static