सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका ने विज्ञान संकाय के प्रैक्टिकल के लिए सरकार से मांगा बजट

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 06:59 PM (IST)

दुमका: राज्य के दुमका जिले में स्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में प्रैक्टिकल क्लासेस की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां विज्ञान संकाय में पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है। मगर अब विश्वविद्यालय प्रबंधन जल्द ही इस कमी को दूर करने के प्रयास में जुट गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सरकार से प्रैक्टिकल क्लासेस में इस्तेमाल होने वाले सामान का बजट बनाकर भेजा है।

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनोरंजन सिन्हा ने बताया कि प्रैक्टिकल नहीं होने के कारण यहां पढ़ने वाले छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित  होती है। कुलपति ने विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों के विज्ञान विषय के विभागाध्यक्षों को बुलाकर उनके साथ एक बैठक की और कॉलेजों में प्रैक्टिकल कराने के लिए जरूरी रसायनों एवं उपकरणों का विवरण लेकर एक बजट बनाकर सरकार के पास भेजा है। विश्वविद्यालय के कालेजों में जैसे सैद्धांतिक विषयों की पढ़ाई होती है वैसे ही प्रैक्टिकल की भी पढ़ाई हो सके।

prachi