सिमडेगाः 2 घरों में अचानक लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

punjabkesari.in Sunday, Feb 23, 2020 - 02:34 PM (IST)

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले से एक आग लगने की भयानक घटना सामने आई है। जिले के दो घरों में भीषण आग लग गई। इस कारण लाखों रुपए का नुक्सान हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड मुख्यालय स्थित हरिजन बस्ती की है। दरअसल शिवरात्री के मौके पर पूरा परिवार शिवरात्री का मेला देखने गए थे। फिलहाल घर जलने का कोई खास कारण सामने नहीं आ पाया है।

इस घटना के बाद आस-पास के ग्रामीणों ने घर के मालिक को सूचित किया। साथ ही गांव वालों ने पुलिस को भी सूचितत किया और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। पुलिस के पहुंचने तक घर पूरी तरह जलकर राख हो गए जिससे लाखों रुपए का नुक्सान हो गया। इस घटना के बाद गांव के सभी लोग सदमे में है।

Ajay kumar