सिमडेगाः CPI के 2 इनामी नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2020 - 11:53 AM (IST)

सिमडेगाः झारखंड के सिमडेगा जिले में प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई-माओवादी) के 2 इनामी नक्सलियों ने शु्क्रवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंह के समक्ष सीपीआई माओवादी जोनल कमांडर एवं 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली विनोद पंडित उर्फ विनोद दास तथा एरिया कमांडार एवं 2 लाख रुपए का इनामी गणेश लोहरा उर्फ भगवान ने आत्मसमर्पण किया है। सिंह ने बताया कि नक्सली विनोद पंडित के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में हत्या, लूट, फिरौती और पुलिस अधिकारियों पर हमला जैसे 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, गणेश लोहरा के खिलाफ सिमडेगा थाने में 4 मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को इनकी काफी लंबे समय से तलाश थी। झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत विनोद पंडित को 5 लाख रुपए और गणेश लोहरा को 2 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि विनोद जिले में बोलबा थाना क्षेत्र का वहीं गणेश गुमला जिले में पालकोट थाना क्षेत्र का रहने वाला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static