स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर लगाया आरोप, कहा- कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया

punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2019 - 11:50 AM (IST)

धनवारः केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने अपने शासन के दौरान देश को लूटा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास कार्य किए हैं।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश के गरीबों की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था लेकिन आप सबके आशीर्वाद से प्रधान सेवक बने और उन्होंने कई विकास कार्य किए। उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि ‘बड़े नेता' चुनावों के दौरान फोटो खिंचवाने के लिए गरीबों के घर जाते हैं लेकिन पीएम मोदी को पता था कि महिलाएं रसोई घर में किस तरह से धुएं से परेशान होती हैं। वह एक एलपीजी कनेक्शन का खर्च वहन नहीं कर सकतीं।

वहीं स्मृति इरानी ने कहा कि पीएम मोदी ने ‘उज्ज्वला योजना' शुरू की और अब गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन मिल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल देश को लूटने में लिप्त रही।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static