एकजुटता भारत को दुनिया में ताकतवर बनायेगा: हेमंत सोरेन

punjabkesari.in Sunday, Jan 26, 2020 - 11:45 AM (IST)

दुमकाः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि भारत की एकजुटता ही उसे दुनिया में ताकतवर बनाएगा। सोरेन ने यहां इंडोर स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा भारत विविधताओं का देश है। यहां के हर वर्ग के लोग हमेशा से मिलजुल कर रहते आए हैं। कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह एकजुटता बरकरार रहेगी और भारत पूरी दुनिया में एक बड़ी ताकत के रूप में जाना जाएगा।

उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं देश की एकता पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, 'यह दिन हमें वीर शहीदों को नमन करने का मौका देता है। यदि हम उनके आदर्शों को अपनी जिंदगी में उतारेंगे तो पुन: हमारे अंदर वही उर्जा का संचार होगा, जिसकी आवश्यकता हमारे देश, राज्य और समाज को है।' सोरेन ने कहा कि इतिहास गवाह है कि झारखंड वीरों की भूमि रही है। यहां के वीरों ने अपने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है। हमें इस बात का गुमान है कि हम इस वीर भूमि के निवासी हैं, जिन्होंने इस देश, समाज, संस्कृति और धरोहर की रक्षा के लिए अपनी जान दे दी थी।

सोरेन ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा, सिदो- कान्हू चांद -भैरव और फूलो- झनो जैसे सैकड़ों वीरों ने देश की आजादी के लिए ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लिया था और हंसते-हंसते देश के लिए शहीद हो गए थे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इन वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static