नाश्ता देने में हुई जरा सी देरी पर बेटे ने मां का किया ये हाल...

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 12:01 PM (IST)

धनबादः झारखंड में मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करता हुआ एक मामला सामने आया है, जिसमें महज एक छोटी सी बात को लेकर बेटे ने अपनी मां को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार डाला। 

जानकारी के अनुसार, धनबाद जिले के तिलकारोईडीह गांव में एक 21 वर्षीय बेटे ने 10 बजे अपनी मां से नाश्ता मांगा। मां ने अपने बेटे को नाश्ता देने में थोड़ी सी देरी कर दी। इस पर लड़का नाराज हो गया और अपनी मां को डंडे से पीटने लगा। लड़के ने मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मां की हत्या करने के बाद लड़का ने अपनी बहन और रिश्तेदार पर भी प्रहार करने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गए और शोर मचाने लगे। इस पर आस-पड़ोस के लोगों ने लड़के को पकड़ कर एक कमरे में बंद कर दिया।

बता दें कि लड़का मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि उसका अस्पताल में इलाज चल  रहा है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static