लोहरदगा में बोले PM मोदी- BJP की लहर देखकर महामिलावटी कुनबे में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2019 - 12:52 PM (IST)

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले में विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी बुधवार को लोहरदगा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुदर्शन भगत के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रैली में शामिल लोहरदगा, चतरा और पलामू के लोगों का धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि लोगों ने रांची में खूब सारा प्यार दिया। पूरा रांची खडा होकर रोड शो में आशीर्वाद दे रहा था। लोगों का प्यार देखने योग्य था। रोड शो का कार्यक्रम एयरपोर्ट से बिरसा मुंडा प्रतिमा तक था। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा जनसैलाब कभी नहीं देखा। ये लहर नहीं ललकार बीजेपी फिर एक बार। ये लहर देखकर महामिलावटी कुनबे में हड़कंप मचा हुआ है। रांची में जनता का मिजाज दिख गया है। हवा का रूख क्या है? कल रात रांची ने शानदार आदर सत्कार किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तीसरे चरण तक के वोट देखकर विपक्ष परेशान। देश की जनता विकास के लिए वोट कर रही है। झारखंड में नक्सलवाद पर काबू पा लिया गया है। तीसरे के मतदान देखकर ईवीएम पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। वोटिंग देखकर विपक्ष में बैठे कई लोगों के पीएम बनने के सपने चूर-चूर हो गए। वर्तमान समय में विश्व में प्रमुख मुद्दा आतंकवाद है। 2014 से पहले भारत में आतंकवाद ज्यादा था।

इससे पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। देश में हर कोई विकास चाहता है। वीजेपी सरकार ने राज्य के हर घर मे एलपीजी पहुंचाने का काम किया। वहीं आवास योजना के तहत हर गरीब को पक्का मकान मिला। इस कार्यकाल में हर गरीब का खाता खुला। आजाद भारत में पहली बार स्किल मंत्रालय का गठन किया गया।

इस दौरान सीएम रघुवर दास ने कहा कि पिछले साढ़े 4 साल में झारखंड के हर घर में शौचालय का निर्माण किया गया। सौभाग्य योजना से राज्य के हर घर में बिजली पहुंचाई गई। पिछले साढ़े 4 साल में झारखंड का चौमुखी विकास हुआ। 22 लाख किसानों को दिए गए स्मार्ट फोन। हमने किसानों को इसराइल भेजा था। इस सरकार में कोई भी वंचित नहीं रहा। पीएम मोदी चाहते हैं कि हमारा किसान समृद्धि हो। मोदी सरकार ने आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर सबक सिखाया।


 

prachi