राज्य स्थापना दिवसः राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Thursday, Nov 15, 2018 - 01:36 PM (IST)

रांचीः झारखंड आज अपना 19वां स्थापना दिवस मना है। इस मौके पर राज्य की राजधानी में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सीएम रघुवर दास को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर हर ओर से शुभकानाएं और बधाई संदेश मिल रहे हैं। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि झारखंड प्रभूत प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्कृति वाला राज्य है, जिस पर हम सभी को गर्व है। ऐसी कामना है कि झारखंड प्रगति की नई ऊंचाइयां प्राप्त करे।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से झारखंड आने वाले वर्षों में नए शिखर और कीर्तिमान स्थापित करे।  झारखंड राज्य की स्थापना 15 नवंबर 2000 को हुई थी।

prachi