सरकार परिवर्तन को आर्कबिशप ने बताया क्रिसमस का उपहार, BJP ने कहा- दुर्भाग्यपूर्ण बयान

punjabkesari.in Friday, Dec 27, 2019 - 12:05 PM (IST)

रांचीः भाजपा ने आर्कबिशप फेलिक्स टोप्पो के उस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़ी निंदा की जिसमें उन्होंने राज्य में सरकार के परिवर्तन को क्रिसमस का तोहफा बताया था।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि धर्मगुरुओं को ऐसे राजनीतिक बयान देने से परहेज करना चाहिए। भारत का संविधान किसी भी व्यक्ति को कानून के दायरे में अपने धर्म का प्रचार करने की इजाजत देता है, लेकिन धर्म के नाम पर राजनीति करने की कतई इजाजत नहीं देता है। उन्होंने कहा कि आर्कबिशप द्वारा गठबंधन की सरकार की ताजपोशी को क्रिसमस तोहफे के समान बताया जाना कतई उचित नहीं है।

बता दें कि रांची के आर्कबिशप ने अपने क्रिसमस संदेश में बुधवार को कथित तौर पर राज्य में सत्ता परिवर्तन को इस क्रिसमस का सबसे बड़ा तोहफा बताया था और कहा था कि इसके लिए उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की थी।

prachi