रघुवर दास ने झारखंड में पार्टी के प्रदर्शन को बताया निजी हार, कहा- ये पार्टी की नहीं मेरी हार है

punjabkesari.in Monday, Dec 23, 2019 - 04:33 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को अपनी निजी हार बताया और कहा कि जनता को जनादेश स्वीकार है। रघुवर दास ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी ने पिछले पांच साल में प्रदेश के गांव-गांव तक विकास की गंगा पहुंचाने का काम किया है। जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए उनका आभार व्यक्त करता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नहीं बल्कि उनकी हार है। हालांकि जब तक पूरे परिणाम नहीं आ जाते तब तक उम्मीद बरकरार है। उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी सीट पर अपने संभावित हार को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अभी तीन चक्र और करीब एक लाख मतों की गणना बाकी है। उन्हें भरोसा है कि वह आसानी से जीत दर्ज करेंगे।

prachi