Jharkhand Result: JMM सुप्रीमो हेमंत सोरेन बोले- झारखंड में आज से नया अध्याय

punjabkesari.in Monday, Dec 23, 2019 - 07:41 PM (IST)

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को झारखंड विधानसभा चुनावोें के रुझानों में बहुमत हासिल हुआ है। इस पर पार्टी सुप्रीमो हेमंत सोरेन ने झारखंड की मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड में आज से नया अध्याय शुरू होगा।

हेमंत सोरेन ने कहा कि यह शिबू सोरेन से आर्शीवाद और समर्थन का परिणाम है। साथ ही उन्होंने लालू और सोनिया गांधी को धन्यवाद कहा। जेएमएम सुप्रीमो ने भरोसा जताने के लिए सहयोगियों का भी धन्यवाद किया।

जेएमएम सुप्रीमो कहा कि आज 40 दिनों के रण का अंतिम दिन है। उन्होंने कहा कि कुछ चीजें साफ है और कुछ बाकी हैं। हमारे राज्य के लिए उत्साह का दिन है। मेरे लिए आज का दिन संकल्प लेने का दिन है। लोगों की आवश्यकता को पूरा करने का दिन है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि ये महागठबंधन की जीत है। अब अलग राज्य बनने का मकसद पूरा होगा। उन्होंने कहा कि ये जीत मील का पत्थर साबित होगी। इस जीत से जनता की उम्मीदें पूरी होंगी।

prachi