सभी के सहयोग से होगा झारखंड का नवनिर्माण: मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Saturday, Jul 28, 2018 - 06:41 PM (IST)

दुमकाः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरकार, प्रशासन और जनशक्ति के साथ मिलकर नया झारखंड बनाने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार वर्ष 2022 तक समृद्ध झारखंड का निर्माण कर राज्य से गरीबी एवं बेरोजगारी के कलंक को मिटाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।

रघुवर दास ने शनिवार को दुमका जिले के बासुकीनाथ धाम में राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव का उद्घाटन करने के साथ जिले में करीब तीन अरब 23 करोड़ 55 लाख की विभिन्न योजनाओं को शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रशासन के साथ आमलोगों से श्रावणी मेला के दौरान देश-विदेश से भारी तादाद में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा तन-मन और पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ शांतिपूर्ण, आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करने में सहयोग करने की अपील की। 

इस समारोह में राज्य के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री अमर बाउरी, समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी, श्रम एवं नियोजन मंत्री राज पलिवार, सांसद निशिकांत दूबे, विधायक बादल पत्रलेख, जानकी यादव, जीतु मांझी, संतालपरगना प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल सहित जिले के पदाधिकारियों के साथ कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static