हमले के बाद रांची पहुंचे स्वामी अग्निवेश ने कहा- मेरी हत्या की थी साजिश

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 04:55 PM (IST)

रांची: झारखंड के पाकुड़ में हुए हमले के बाद रांची पहुंचे स्वामी अग्निवेश ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह जानलेवा हमला था। मेरी हत्या भी हो सकती थी। उन्होंने खुद पर हुए हमले को सोची समझी साजिश का हिस्सा बताया है। 

स्वामी अग्निवेश का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तारी के कुछ ही समय के बाद छोड़ देना ड्रामा लगता है। डीआईजी द्वारा जांच के आदेश देने भी नकली लगता है। उन्होंने रांची हाइकोर्ट के रिटायर्ड या वर्तमान जज से मामले की जांच करवाने की मांग की है।

पाकुड़ में स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले को लेकर नगर थाना में प्राथमिक दर्ज की गई है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है।

गौरतलब है कि स्वामी अग्निवेश झारखंड के पाकुड़ में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ। इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप है।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static