सुबोधकांत सहाय ने की यशवंत सिन्हा की तारीफ, साधा मोदी सरकार पर निशाना

punjabkesari.in Saturday, Sep 30, 2017 - 04:47 PM (IST)

रांची (ब्यूरो): पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने यशवंत सिन्हा का पक्ष लेते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उनका कहना है सिन्हा को पद का कोई लालच नही है। उन्होंने हमेशा सही तथ्य का साथ दिया है।

यशवंत सिन्हा ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को पर सवाल खड़ा किया था। उनके इसी बयान के चलते भाजपा के नेता लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं।

सुबोधकांत सहाय का कहना है कि यह बात सच है कि देश की आर्थिक स्थिति बड़ी परेशानी से जूझ रही है। मोदी सरकार अपने हर मोर्चे पर फेल हुई है। नोटबंदी और जीएसटी के कारण देश की अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल मच गई है।