झारखंड BJP में सुषमा स्वराज के निधन से शोक की लहर, CM रघुवर दास ने किया भावुक ट्वीट

punjabkesari.in Wednesday, Aug 07, 2019 - 12:16 PM (IST)

रांची: भारतीय जनता पार्टी का एक बहुत बड़ा चेहरा और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर झारखंड बीजेपी में भी शोक की लहर है। प्रदेश के तमाम नेता व कार्यकर्ता इस खबर से मर्माहत हैं। प्रदेश बीजेपी ने बुधवार, 7 अगस्त को अपने तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वहीं विधायक दल की बैठक को स्थगित कर दिया गया है।

PunjabKesari

इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सुषमा स्वराज के निधन पर एक भावुक ट्वीट कर अपने दुख का इजहार किया। उन्होंने लिखा कि पूर्व विदेश मंत्री बहन सुषमा स्वराज जी के निधन की खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। सुषमा जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित कर दिया। उनकी कमी हमें सदैव महसूस होगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्विटर पर लिखा कि पूर्व विदेश मंत्री और पार्टी की वरिष्ठ व सम्मानित नेता सुषमा स्वराज जी की मृत्यु के हृदय विदारक समाचार से मर्माहत हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। देश और पार्टी के लिए यह अपूरणीय क्षति है।

मंगलवार रात दिल्ली के एम्स में दिल का दौरा पड़ने से सुषमा स्वराज का निधन हो गया। वह 67 साल की थीं। देश की विदेश मंत्री और दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर उनके कामों को लोग सदा याद रखेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News

static