रांची के एक गिफ्ट शाप में लगी भयानक आग, लाखों का सामान जलकर राख

punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2020 - 06:15 PM (IST)

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के एक गिफ्ट शाप में अचानक भयानक आग लगने से लाखों का समान जलकर राख हो गया। इस आग की चपेट में साथ लगी 2 दुकानें भी प्रभावित हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार की है। रांची के मेन रोड में स्थित ब्लॉसम गिफ्ट सेंटर में अचानक आग लग गई। दुकान में आग लगने के बाद आस पास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस आग का प्रभाव साथ बनी 2 कपड़ो की दुकानों में भी देखने को मिला। आग लगने के साथ ही फायर बिग्रेड को सूचित किया गया। फायर बिग्रेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है।

बताया जा रहा है कि आग परफ्यूम और दुकान में रखे फोम के कारण अधिक फैली थी। इनकी वजह से आग की लपटें 2 घंटे से ऊपर तक दुकान के अंदर धधकती रही। लगभग 2 घंट के बाद आग पर काबू पाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static