लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही BJP ले रही मंदिर, मस्जिद का सहारा, कांग्रेस ने कसा तंज

punjabkesari.in Wednesday, Sep 12, 2018 - 03:35 PM (IST)

रांची : आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी ने हर स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। उनका उद्देश्य राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर कब्जा करना है। इसके लिए पार्टी अब विभिन्न धार्मिक स्थलों को अपनी सूची में शामिल कर रही है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ का कहना है कि इसके जरिए पार्टी कार्यकर्ता केंद्र की योजनाओं को जनता को बताएंगे और उनका मन टटोलेंगे।

PunjabKesari

बीजेपी मठ, मंदिर, चर्च और मस्जिद की सूची बना कर इसके सहारे जनता की नब्ज  टटोलने की बातकर रही है। बीजेपी की इस नई योजना पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा कि कल तक विकास के आधार पर चुनाव लड़ने का दावा करने वाली पार्टी को धर्म का सहारा क्यों लेना पड़ रहा है। साथ ही विकास की बात करने वाली पार्टी के विकास की पोल खुलने का आरोप भी लगाया।

कांग्रेस ने बीजेपी पर देश में माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया जिसपर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा बेटिकन से चलने वाली पार्टी को हमें नसीहत देना शोभा नहीं देता। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static