पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह के निधन का उनकी छोटी बहन को लगा गहरा सदमा, तोड़ा दम

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2020 - 03:33 PM (IST)

लातेहारः झारखंड के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह का रविवार को निधन हो गया था जिसका उनकी छोटी बहन को गहरा सदमा लगा और सोमवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थीं।

जानकारी के अनुसार, गायत्री देवी को जब उनके भाई ( पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह) की मौत की खबर मिली तो उनको गहरा सदमा लगा। सोमवार को उन्होंने भी 71 वर्ष की उम्र में देह त्याग दिया। बता दें कि गायत्री देवी चंदवा के एटे बारी गांव की रहने वाली थीं और वहीं आज ही उनका भी अंतिम संस्कार भी किया जाएगा।

बता दें कि बेरमो विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह का रविवार को निधन हो गया था। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और बीते कुछ दिन पूर्व भी उन्हें दिल्ली के गुड़गांव फोर्टिस हॉस्पिटल में एयर एंबुलेंस से रांची से भेजा गया था। वहीं आज उनका भी अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Edited By

Diksha kanojia