झारखंड में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी, आंकड़ा पहुंचा 308

punjabkesari.in Friday, May 22, 2020 - 10:54 AM (IST)

 

रांचीः झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। राज्य में 5 नए मामले मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 308 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी रांची, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसांवा जिले में गुरूवार को नोवेल कोरोना वायरस के 13 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 303 हो गई है। इसके बाद राज्य में 5 नए मामले बढ़ने के साथ ही सक्रमितों का आंकड़ा 308 तक पहुंच गया है। यह सभी 5 मरीज बोकारो जिले के रहने वाले हैं।

वहीं आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रांची के रिम्स सहित अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में गुरुवार को 2146 मरीजों के स्वाब सैंपल की जांच में 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें सरकारी जांच केन्द्रों में 1813 सैंपल में 12 जबकि निजी लैब में 333 सैंपल की जांच में 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें रांची में 8, कोडरमा और सरायकेला में 2-2 जबकि जमशेदपुर के 1 संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि यह रिपोर्ट आने के बाद 8 नए मरीज बोकारो जिले में पाए गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static