कश्मीर में शहीद जवान पर राज्य को नाज: मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Wednesday, Oct 04, 2017 - 12:51 PM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में ब्रज किशोर यादव की शहादत को देश के लिए मिसाल बताया और कहा कि समस्त झारखंड को उन पर नाज है।

उन्होंने कहा कि मां भारती की रक्षा करते हुए उन्होंने अपने प्राण न्योछावर किए हैं। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और आतंकवादियों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

झारखंड की सवा 3 करोड़ जनता उनके परिवार के साथ दुख की इस घड़ी में खड़ी है। शहीद यादव मूलत: बिहार के रहने वाले थे लेकिन कुछ वर्षों पूर्व वह झारखंड के साहिबगंज में आकर बस गए थे।