बिजली संकट को लेकर धनबाद के लोगों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 01:08 PM (IST)

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में बिजली संकट काफी गहराता जा रहा है जिससे यहां के लोगों में हाहाकर मचा हुआ। बिजली संकट की वजह से उद्योगपति वर्ग को काफी नुक्सान उठाना पड़ रहा है। उद्योगपति बिजली संकट के कारण दूसरी जगह पर पलायन करने को मजबूर हैं। उद्योग-धंधे ही नहीं डाॅक्टर और छात्र वर्ग पर भी बिजली संकट का बुरा प्रभाव पड़ा है।

धनबाद में गहराते बिजली संकट के खिलाफ जीप सदस्य अशोक सिंह और विधायक अरूप चटर्जी ने धनबाद के सर्किट हाऊस में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता के दौरान जीप सदस्य ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अड़ियल रवैए के कारण धनबाद की जनता बिजली संकट से जूझ रही है।

अशोक सिंह ने कहा कि झारखंड विद्युत बोर्ड का करोड़ों का बकाया है और जो पिछले कई महीनों से चला आ रहा है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।वहीं इस मुद्दे को लेकर बिना राजनीतिक पार्टी के बैनर तले 27 सितम्बर को एक महाधरने का आयोजन किया जा रहा है। इसमें धनबाद के सभी वर्गों के लोगों से शामिल होने की अपील की गई।

prachi