BJP के शासन काल में झारखंड के लोगों को कुछ नहीं मिला हैः रामेश्वर उरांव

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 05:54 PM (IST)

देवघरः झारखंड विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं सभी पार्टीयों की तैयारियां रफ्तार पकड़ रहीं है। हांलाकि अभी चुनाव की तारीख तय नहीं हुई है। अपने 5 दिवसीय संतालपरगना के दौरे पर निकले झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर उरांव ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के शासन काल में झारखंड के लोगों को कुछ नहीं मिला है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की विफलताओं को संतालपरगना के लोगों को बताया जाएगा और अपने कार्यकर्ताओं से भी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मिला जाएगा।। झारखंड की जनता इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को तड़ीपार कर रही है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिन पार्टी के साथ गठबंधन था, उन सूबों के साथ अभी भी गठबंधन है। संतालपरगना के 18 विधानसभा सीटों में से तीन विधानसभा में अभी कांग्रेस है। संतालपरगना के 6-7 सीटों के लिए मांग कर रहे हैं जो कि उनका अनुमान है कि उनको मिल सकती है। उरांव ने कहा कि झारखंड में 35 सीटों के लिए मांग कर रहे हैं। महागठबंधन की घोषणा में कौन बड़े होंगे उसकी भी घोषणा होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static