‘रेप इन इंडिया'' वाले बयान को लेकर राहुल गांधी पर हमलावर हुआ सत्तापक्ष, लोकसभा में किया हंगामा

punjabkesari.in Friday, Dec 13, 2019 - 01:57 PM (IST)

नई दिल्ली/रांचीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में झारखंड में एक जनसभा में ‘मेक इन इंडिया' के संदर्भ में ‘रेप इन इंडिया' की टिप्पणी की। इसको लेकर भाजपा राहुल गांधी पर हमलावर हो चुकी है। शुक्रवार को सत्ता पक्ष के सदस्यों ने लोकसभा में जोरदार हंगामा किया और राहुल गांधी को माफी मांगने को कहा। हंगामे को देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल के बयान पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने लोकसभा में कहा कि आज देश की महिलाओं के सम्मान की बात है। रेप जैसे संगीन अपराध में इस सदन के सदस्य, गांधी परिवार के बेटे ने खुले आम रेप का आह्वान किया। स्मृति ने कहा है कि रेप इन इंडिया कहकर राहुल गांधी क्या देश के पुरुषों का महिलाओं को रेप करने के लिए आह्वान कर रहे हैं? ईरानी ने कहा कि पहली बार किसी नेता ने इस तरह का बयान दिया है। यह भारत की महिलाओं और देश का अपमान है। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने पूरे देश की महिलाओं का अपमान किया है। इसके लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। वहीं इस पर राहुल गांधी कहा मैं माफी नहीं मांगूंगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को रेप कैपिटल कहा था। ध्यान भटकाने के लिए भाजपा वाले हल्ला कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static