रांचीः RIMS की बड़ी लापरवाही, ढाई घंटे तक अल्ट्रासाउंड रूम में बंद रही महिला

punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2020 - 06:32 PM (IST)

 

रांचीः झारखंड के रांची जिले में स्थित रिम्स की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पर अस्पताल के कर्मचारियों के द्वारा अल्ट्रासाउंड रूम में एक महिला को लगभग ढाई घंटे तक बंद कर दिया गया। इतना ही कर्मचारी कमरे को ताला लगाकर स्वयं चला गया।

जानकारी के अनुसार, मामला रांची जिले के रिम्स का है, जहां पर कर्मचारी अल्ट्रासाउंड करवाने आई ताेरपा की 40 साल की सलाेनी साेरेन काे कर्मचारी ताला लगाकर चला गए और वह चिल्लाती रही।

वहीं लगभग ढाई घंटे बाद गार्ड ने उसकी आवाज सुनी और उसे बाहर निकाला। वह काफी घबराई हुई थी और उसे सांस लेने में परेशानी हाे रही थी। महिला को तत्काल वार्ड में भर्ती करवाया गया। अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

महिला ने बताया कि उसके पेट में जख्म है। वह एक महीने से डाॅक्टर के वार्ड में इलाज करवा रही है।
 

Nitika