कांग्रेस में रहते इन्हें जीत की उम्मीद नहीं थी इसलिये पार्टी छोड़ने का फैसला लियाः रामेश्वर उरांव

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2019 - 01:16 PM (IST)

चाईबासाः झारखंड विधानसभा चुनाव के नजदीकी दिनों में कांग्रेस के पूर्व विधायक सुखदेव भगत और बरही विधायक मनोज यादव ने पार्टी का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। जिसके चलते विधायकों के पार्टी छोड़ने पर प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि इन्हें कांग्रेस में रहते जीत की उम्मीद नहीं थी, इसलिये कांग्रेस को छोड़ने का फैसला लिया।

बता दें कि सुखदेव भगत और बरही विधायक मनोज यादव ने बुधवार को बीजेपी का दामन थामा हैं। 2005 में राज्य प्रशासनिक सेवा को छोड़कर सुखदेव भगत कांग्रेस में शामिल हुए थे। जिसेक बाद उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी बनाया गया। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लोहरदगा सीट से चुनाव भी लड़ा, लेकिन हार गए थे।

उनके इस फैसले पर उरांव ने कहा कि सुखदेव भगत को पार्टी ने बहुत कुछ दिया। लेकिन इनके जाने से पार्टी में नए लोगों को मौका मिलेगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में विपक्ष कमजोर है या मजबूत ये मतदाता तय करेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static