चोरों ने 3 घरों में की सेंधमारी, 10 लाख की ज्वैलरी सहित नगदी पर किया हाथ साफ

punjabkesari.in Sunday, Dec 09, 2018 - 05:07 PM (IST)

रांची: राजधानी रांची में चोरों ने तीन अलग-अलग जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए 10 लाख से अधिक की ज्वैलरी और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने कुछ दिनों से बंद पड़े तीन घरों को निशाना बनाया। फिलहाल पुलिस ने सूचना मिलने पर मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में डॉग स्क्वायड ,एफएसएल टीम की भी मदद ले रही है।

चोरी की यह तीनों घटनाएं रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरोल प्रेस कॉलोनी में शनिवार रात को हुई। पुलिस ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले पत्रकार, पूर्व जज और पूर्व फौजी के घर अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कॉलोनी से कुछ दूरी पर खेत में अटैची और बैग मिला है जिसमें से सामान गायब हैं।

prachi