रांचीः दिल्ली के कपड़ा व्यवसायी से लुटेरों ने लूटे हजारों, 1 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 10:57 AM (IST)

रांचीः झारखंड में एक बार फिर लूट का मामला सामनें आया है। रांची में दिल्ली के कपड़ा व्यवसायी से लुटेरों ने 37 हजार 500 रुपये लूटे और फरार हो गए। पीड़ित युवक ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार यह घटना रांची के मेन रोड की है। शुक्रवार की रात दिल्ली के कपड़ा व्यवसायी पैसे लेने के लिए रांची के सैनिक मार्केट पहुंचा था। लुटेरों की नजर पहले से ही पैसो पर थी। उन्होंने हथियारों के बल पर कपड़ा व्यवसायी से पैसे लूटे और मौके से फरार हो गए।

लूट के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। यह देख स्थानीय लोग बदमाशों के पीछे दौड़े। लोगों को आता देख लुटेरे बाइक छोड़ पैदल भाग निकले। इस बीच लोगों ने पीछा करते हुए एक लुटेरे को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। वहीं दूसरे लुटेरे मौके से फरार हो गए। कपड़ा व्यवसायी ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक हथियार और बाइक को बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान उसके बाकी साथियों का पता चल सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static