झारखंड से ये 2 चेहरे हो सकते हैं मोदी कैबिनेट में मंत्री

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2019 - 12:05 PM (IST)

रांची: देशभर में प्रचंड मोदी लहर के बीच बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में बंपर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही झारखंड में भी बीजेपी ने अपने सहयोगी दल आजसू के साथ मिलकर 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। इनमें से 11 सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर आजसू की जीत हुई है। वहीं कांग्रेसनीत महागठबंधन दो सीटों पर ही सिमट कर रह गया है। इनमें से एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की जीत हुई है। वहीं लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद ये देखना दिलचस्प होगा की अब नई सरकार में कौन-कौन से नए चेहरे जगह बनाते हैं।

झारखंड में मोदी कैबिनेट में मंत्री जयंत सिन्हा हजारीबाग सीट से चुनाव लड़े थे। उन्होंने जहां से भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही वर्तमान समय में गोड्डा लोकसभा सीट से सांसद निशिकांत दुबे को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसके साथ ही जिन प्रमुख चेहरों ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत लोहरदगा से शामिल हैं।

प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी। नरेंद्र मोदी अपने पद से इस्तीफा देकर एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नरेंद्र मोदी को जैसे ही नई सरकार बनाने का मौका मिलेगा, तो फिर ये कयास लगने शुरू हो जाएंगे कि नए मंत्रिमंडल में कौन होगा।
 

prachi