कांग्रेस के इस कार्यकारी अध्यक्ष ने लॉकडाउन की उड़ाई धज्जियां, जामताड़ा से पहुंचे रांची

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2020 - 06:50 PM (IST)

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी राज्य में लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। झारखंड की राजधानी रांची कोरोना मरीजो के कारण हॉटस्पॉट बना है, जिसके कारण राँची की सीमाएं पूरी तरह सील हैं। इसके बावजूद प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष लॉकडाउन तोड़कर जामताड़ा से राँची पहुंचे।

बता दें कि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रांची के जगन्नाथपुर थाना पहुँचे। वहां जाकर उन्होंने रिपब्लिक टीवी के संस्थापक सह एडिटर इन चीफ अर्णव रंजन गोस्वामी पर प्राथमिकी दर्ज करवाई। अध्यक्ष का कहना है कि चीफ अर्णव रंजन गोस्वामी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरुद्ध हेट स्पीच दी है। प्राथमिकी दर्ज करवाने के बाद अध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी पर कोई गलत टिप्पणी करें यह मुझे कतई बर्दाश्त नहीं इसलिए अरनव गोस्वामी पर तुरंत कार्रवाई होना चाहिए।

गौरतलब है की महाराष्ट्र के पालघर में 2 साधु संतो सहित 3 लोगो की मोब्लिंचिंग में पिट पिट कर हत्या कर दी जाती है। इस मामले को लेकर अर्णव गौस्वामी अपने टीवी प्रोग्राम में इस हत्या को लेकर कांग्रेस सहित सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कुछ सवाल उठाए थे कि आज सोनिया गांधी सहित पूरी कांग्रेस इस मामले पर चुप्पी क्यों साधे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static