चाईबासाः पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए 3 माओवादी, जवान घायल

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2020 - 03:45 PM (IST)

रांचीः झारखंड के चाईबासा में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस के साथ मुठभेड़ में शनिवार सुबह तीन माओवादी मारे गए। वहीं सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवं पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर चाईबासा जिले की खूंटी से सटी सीमा पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और स्थानीय पुलिस ने माओवादियों के एक गिरोह को घेर लिया। अपने को घिरा देखकर माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी प्रारंभ कर दी। इसके बाद हुई मुठभेड़ में तीन कट्टर माओवादी मारे गए, जबकि अन्य घने जंगलों में भाग निकले जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से तीनों माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। वहां से कुछ राइफलें, हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के कपड़े, किताबें और अन्य सामग्री भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 94वीं बटालियन का एक जवान भी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। सिंह ने बताया कि शेष नक्सलियों की पूरे इलाके में तलाश की जा रही है और बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को भेजा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static