झारखंड में रघुवर सरकार के तीन साल हुए पूरे, रिपोर्ट कार्ड होगा जारी

punjabkesari.in Thursday, Dec 28, 2017 - 06:43 PM (IST)

रांचीः झारखंड में रघुवर सरकार को बने तीन साल पूरे हो रहें हैं। इस उपलक्ष्य में गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाएगा। इसमें यह भी बताया जाएगा कि देश में झारखंड विकास वृद्धि दर में दूसरें नंबर पर है।

राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास का कहना है कि पिछले तीन साल में हमारी सरकार ने राज्य की ईमानदारी से सेवा की है। इसके साथ-साथ भविष्य में भी इसी तरह से राज्य की सेवा करते रहेंगे। सरकार को कई तरह की उपलब्धियां हासिल हुई है, लेकिन इसके साथ- साथ उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों के अनुरुप नए राज्य का निर्माण करना है। राज्य सरकार ने किसानों, गरीबों तथा पिछड़े लोगों के लिए कई तरह के महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।