झारखंड विस चुनावः तीसरे चरण के नामांकन से नाम वापस लेने का आखिरी दिन आज

punjabkesari.in Thursday, Nov 28, 2019 - 06:56 PM (IST)

 

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीसरे चरण के चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। वहीं आज तीसरे चरण के नामांकन से नाम वापस लेने का आखिरी दिन था।

तीसरे चरण के तहत विधानसभा की 17 सीटों पर 12 दिसंबर को चुनाव करवाए जाएंगे। इन सीटों में कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, मांडू्र, हजारीबाग, सिमरिया, बड़कागांव, रामगढ़, धनवार, गोमिया, बेरमो, इचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया तथा कांके शामिल हैं। वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 25 नवंबर थी। इसके साथ ही 26 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच का दिन था।

बता दें कि झारखंड में 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव 5 चरणों में होंगे। पहले चरण के चुनाव 30 नवंबर को 13 सीटों पर करवाए जाएंगे। 23 दिसंबर को मतगणना होगी।

 

Ajay kumar