झारखंड विस चुनावः आज थम जाएगा तीसरे चरण का प्रचार, 12 नवंबर को 17 सीटों पर होगा मतदान

punjabkesari.in Tuesday, Dec 10, 2019 - 01:07 PM (IST)

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। इसके साथ ही पहले चरण और दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं तीसरे चरण के तहत 12 नवंबर को 17 विधानसभा सीटों पर मतदान होने जा रहे है। इसी के चलते आज शाम 5 बजे तीसरे चरण के प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद बुधवार को प्रत्याशियों के द्वारा डोर टू डोर कैंपेन किया जाएगा। 

तीसरे चरण की 5 सीटों पर शाम 5 बजे तक होगा मतदान 
जानकारी के अनुसार, तीसरे चरण की 17 विधानसभा सीटों में सिल्ली, रांची, हटिया, कांके, खिजरी, कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो और ईचागढ़ शामिल हैं। तीसरे चरण की 17 सीटों में से 5 सीटों रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके अतिरिक्त अन्य सभी सीटों पर मतदान दोपहर 3 बजे तक करवाए जाएंगे। 

तीसरे चरण की 17 में से 10 सीटें BJP के पास 
वहीं तीसरे चरण की 17 सीटों में से 10 सीटें भाजपा के पास है। इसके साथ ही 3 सीटें झामुमो, 2 सीटें कांग्रेस, 1-1 सीट आजसू और माले के खाते में है। तीसरे चरण में मंत्री सीपी सिंह, नीरा यादव और रामचंद्र सहिस, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह सहित कई नेता अपना किस्मत आजमा रहे हैं।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 13 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान हुआ था। पहले चरण में लगभग 64 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके साथ ही दूसरे चरण की 20 विधानसभा सीटों पर 6 दिसंबर को मतदान हो चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static