कल होगा हेमंत सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, राजभवन में 8 विधायक मंत्री पद की लेंगे शपथ

punjabkesari.in Monday, Jan 27, 2020 - 12:32 PM (IST)

रांचीः झारखंड में हेमंत कैबिनेट का पहला विस्तार अब कल होने जा रहा है। इसी के चलते राजभवन में 8 विधायक शाम 4 बजे मंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आग्रह पर कैबिनेट के विस्तार की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया था।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस से राजेन्द्र सिंह, दीपिका पांडेय, बन्ना गुप्ता और झामुमो से स्टीफन मरांडी, चम्पई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जोबा मांझी, जगन्नाथ महतो, दीपक बिरुआ और मथुरा प्रसाद महतो मंगलवार को मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं इससे पहले 24 जनवरी को हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार होना था लेकिन पश्चिम सिंहभूम में पत्थलगड़ी मामले में 7 लोगों की निर्मम हत्या के चलते हेमंत मंत्रिमंडल के विस्तार को स्थगित कर दिया गया था।

बता दें कि हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ कांग्रेस के 2 और राजद के एक विधायक ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके अतिरिक्त अभी तक हेमंत की पार्टी झामुमो का एक भी मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुआ है।
 

Nitika