ट्रिपल मर्डर से दहला सिमडेगा, आपसी विवाद में महिला सहित 3 लोगों की हत्या

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2020 - 02:25 PM (IST)

सिमडेगाः झारखंड के सिमडेगा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें आपसी विवाद के चलते 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। साथ ही अन्य एक गंबीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र की है, जहां पर गुरुवार को कूटमाकछार गांव में आपसी विवाद में एक महिला सहित 3 लोगों की हत्या कर दी गई। साथ ही एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पुलिस सूत्रों ने बताया कि कूटमाकछार गांव में 2 पक्षों के बीच महुआ चुनने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनो पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

वहीं इस घटना में एक महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की तत्काल पहचान नही की जा सकी है। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static