CM रघुवर दास का ट्वीट, कहा- सशक्त, मजबूत भारत बनाने के लिए अपने मताधिकार का करें प्रयोग

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2019 - 08:46 AM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुमका, गोड्डा और राजमहल लोकसभा सीटों पर जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'दुमका, गोड्डा और राजमहल की जनता से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने जाएं। एक सशक्त, मजबूत भारत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बनें। पहले मतदान फिर जलपान।'

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में झारखंड की तीन सीटों पर मतदान जारी है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन समेत 42 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। इससे पहले राज्य में तीनों चरणों में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान काफी शांतिपूर्ण रहा है।

prachi