पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CAA के समर्थन में आयोजित रैली पर पथराव करने के आरोप में 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jan 13, 2020 - 04:46 PM (IST)

गिरिडीहः सीएए (संशोधित नागरिकता कानून) के समर्थन में आयोजित भाजपा की रैली पर कथित पथराव करने के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरीडीह में पदम चौक पर रविवार को रैली का आयोजन किया था, जिस पर पथराव किया गया था। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे।

वहीं गिरिडीह नगर पुलिस थाने के प्रभारी आदिकांत महतो ने कहा कि वीडियो फुटेज में पहचान होने के बाद 2 लोगों को रविवार रात गिरफ्तार किया गया, वे रैली पर पथराव कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना में 4 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

जिला पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र झा ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और गिरिडीह में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static