मदर टेरेसा की संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी से बेचे गए दो और बच्चों को पुलिस ने किया बरामद

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 06:46 PM (IST)

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची की मदर टेरेसा की संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी से बेचे गए दो और बच्चों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसे पुलिस की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी से चार बच्चों को बेचा गया है। बेचे गए तीन बच्चों को बरियातू, कोकर और कांटाटोली से बरामद किया गया। चौथे बच्चे की तलाश में छापेमारी की जा रही है जिसके सिमडेगा जिले में होने की सूचना मिली है।

इस मामले का खुलासा चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की जांच के दौरान हुआ और इस खुलासे के चलते प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस सिलसिले में संस्था की एक कर्मचारी अनिमा और दो सिस्टर को गिरफ्तार किया गया है। 

prachi