केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- विश्वसनीय है मोदी सरकार

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2017 - 07:14 PM (IST)

रांचीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 63वें राष्ट्रीय बैठक में पहुंचे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक मोदी सरकार के साथ है। सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार मोदी सरकार को सबसे विश्वसनीय माना गया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार के स्वस्थ बच्चों से ही स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण अभियानों पर बल दिया है। 

जेपी नड्डा ने कहा कि युवाओं को अपने भीतर की क्षमता को पहचानने की जरुरत है। इसके लिए स्किल इंडिया कार्यक्रम करवाया जाएगा, जिसके द्वारा छात्र अपने अंदर के हुनर को पहचान पाएंगे।