झारखंडः सड़क हादसे में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा

punjabkesari.in Saturday, Jul 07, 2018 - 03:46 PM (IST)

रांची: शुक्रवार की देर रात रांची से हजारीबाग लौट रहे केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा सड़क हादसे के दौरान बाल-बाल बच गए। हादसे के दौरान उनके साथ चल रहे एस्कॉर्ट वाहन में सवार एक जवान और अन्य सहयोगी घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार, चरही थाना क्षेत्र एनएच-33 पर स्थित घाटी में एक चूना लदा ट्रेलर पलट गया था जिसके कारण चूने के बोरे सड़क पर गिर गए। इसी दौरान मंत्री जयंत सिन्हा के साथ आ रहा एस्कॉर्ट वाहन बोरे से टकरा गया और वाहन में बैठे जवान रमेश सिंह घायल हो गए। 

केंद्रीय मंत्री एस्कॉर्ट वाहन के पीछे वाली कार में सवार थे। कार मामूली सी क्षतिग्रस्त हुई है और मंत्री बाल-बाल बच गए। हादसे की खबर मिलते ही जिले के सभी थानों के पुलिसकर्मियों को सतर्क कर दिया। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static