आगामी लोकसभा चुनाव झामुमो राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेगा: हेमंत सोरेन

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 03:47 PM (IST)

रांची: झारखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) (Jharkhand Mukti Morcha (JMM)) आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress President Rahul Gandhi) के नेतृत्व में लड़ेगी। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा झामुमो ने बीजेपी (BJP) के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन बनाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लडऩे का निर्णय किया है। साथ ही सोरेन ने कहा ‘मेरी पार्टी का नारा है, बीजेपी भगाओ, देश बचाओ।’ उन्होंने कहा कि बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए निजी हितों को तिलांजलि देनी पड़ती है। इसीलिए झारखंड में बीजेपी विरोधी गठबंधन को अमली जामा पहनाने के लिए राज्य की बीजेपी विरोधी सभी राजनीतिक पार्टियों में इस आशय का समझौता हो गया है।

गठबंधन के फार्मूले के तहत जहां कांग्रेस झामुमो के नेतृत्व में इस वर्ष के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा के चुनाव लडऩे को राजी है वहीं बदले में झामुमो अप्रैल-मई (April May) में होने वाले लोकसभा चुनाव कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ेगा। हेमंत ने कहा कि जिस पार्टी का जहां अधिक महत्व हो, उसे वहां वरीयता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड में झामुमो बड़ी पार्टी है और यहां वह स्वयं झामुमो की ओर से विपक्ष के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। उसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर सभी बीजेपी विरोधी विपक्ष में सबसे अधिक सांसद कांग्रेस के हैं तो प्रधानमंत्री पद पर उसकी दावेदारी बनती है।

सोरेन ने बताया कि बृहस्पतिवार (Thursday) को उनके आवास पर झारखंड के लगभग सभी विपक्षी दलों की बैठक हुई जिसमें यह फैसला किया गया। इस बैठक में झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी तथा राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा सिंह यादव (Jharkhand Vikas Morcha President and former Chief Minister Babulal Marandi and Rashtriya Janata Dal's State President Annapurna Singh Yadav) ने कहा कि राज्य विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री का चेहरा हेमंत सोरेन होंगे। राहुल को विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित न किए जाने के बारे में पूछने पर सोरेन ने कहा स्वयं राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्षी उम्मीदवार का नाम चुनाव परिणाम आने के बाद तय किया जाएगा। ऐसे में विपक्षी गठबंधन के लिए कोई संकट नहीं है।

हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी को राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने में कोई एतराज नहीं है और झारखंड में लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया जाएगा। केन्द्र की नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार पर उन्होंने देश को पूरी तरह अव्यवस्थित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की केन्द्र और राज्य सरकारों ने देश और प्रदेश की जनता को सिर्फ झूठे सपने दिखाए और धोखा दिया।

इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार सिंह (State Congress President Dr. Ajay Kumar Singh) ने भी पुष्टि की कि राज्य में बीजेपी विरोधी विपक्षी गठबंधन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है और यहां लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर फैसला 30 जनवरी (30th January) तक कर लिया जाएगा। हेमंत ने बताया कि इस गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को उनके आवास पर झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा सिंह यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के भुवनेश्वर मेहता, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सिस्ट कम्युनिस्ट पार्टी एवं भाकपा माले (Bhubaneswar Mehta of Indian Communist Party, Marxist Communist Party, Marxist Communist Party and CPI Male) के नेता एकत्रित हुए थे। सोरेन ने कहा कि गठबंधन अपना न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय करके ही चुनावी मैदान में उतरेगा।

Deepika Rajput