एक दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, स्वच्छ भारत कार्यक्रम में होंगे शामिल

punjabkesari.in Thursday, Sep 27, 2018 - 11:37 AM (IST)

रांचीः उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू एक दिवसीय दौरे के चलते रांची पहुंचे हैं। इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और राज्यपास द्रौपदी मुर्मू ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। 

जानकारी के अनुसार, इस दौरान वेंकैया नायडू सड़क मार्ग से नामकुम ब्लॉक के भुसूर फुटबॉल ग्राउंड लाल खटंगा जाएंगे। वह स्वच्छ भारत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे। भूसुर फुटबॉल ग्राउंड लाल खटंगा गांव के सड़क मार्ग द्वारा हेलीपैड नामकुम पहुंचेंगे जहां से वह हेलीकॉप्टर द्वारा रांची एयरपोर्ट जाएंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति रांची एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा राजभवन रवाना होंगे। 

संभावना जताई जा रही है कि वह राजभवन में दोपहर का खाना खाने के बाद सड़क मार्ग द्वारा खेलगांव रांची जाएं और लोकमंथन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लें। उपराष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर प्रशासन काफी सचेत नजर आ रहा है।   

prachi